भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत
अस्पताल में कराया गया भर्ती
चंडीगढ 17 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार शाम सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
98 वर्षीय आडवाणी को शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें पल्मोनरी (फेफड़े एवं श्वसन संबंधी रोग) विभाग में भर्ती किया गया है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। डाक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























