
त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें
जानिए कौन सी चलेंगी गाड़ियां
चंडीगढ 15 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच दो जोड़ी आरक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा मालदा टाउन और हरिद्वार के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं, नई दिल्ली-कटरा के बीच चलने वाली एक अन्य विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि छह नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04085 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित विशेष ट्रेन 15 और 17 अक्तूबर को नई दिल्ली से चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04086 कटरा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 16 और 18 अक्तूबर को संचालित होगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर दो बजे रवाना होकर सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, धंधारी कलां, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन सुबह तीन बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन कटरा से सुबह 10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
इसी तरह, गाड़ी संख्या 04485 नई दिल्ली-कटरा आरक्षित विशेष ट्रेन 18 और 20 अक्तूबर को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04486 कटरा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 19 और 21 अक्तूबर को संचालित होगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी के डिब्बे होंगे। नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह तीन बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में कटरा से सुबह 10 बजे चलकर अगले दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। railways ran special trains for the festival
रेलवे ने मालदा टाउन और हरिद्वार के बीच भी विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 03437 मालदा टाउन-हरिद्वार विशेष ट्रेन 17, 24 और 31 अक्तूबर तथा सात, 14, 21 और 28 नवंबर को संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03438 हरिद्वार-मालदा टाउन विशेष ट्रेन 18 और 25 अक्तूबर तथा एक, आठ, 15, 22 और 29 नवंबर को चलेगी। मालदा टाउन से यह ट्रेन सुबह 10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम पांच बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























