बड़ी खबर: परविंदर झोटा का हत्यारा अश्विनी गिरफ्तार
मानसा, चंडीगढ 14 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) Punjab पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है और उसने परविंदर झोटा के हत्यारे अश्विनी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी राजस्थान के सालासर से हुई है। गौरतलब है कि कल इस मामले में मुख्य आरोपी अश्विनी के एक खास साथी को गिरफ्तार कर लिया गया था, परिवार वालों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था और FIR दर्ज की गई थी। वहीं परिवार परविंदर झोटा की हत्या के मामले में CBI जांच की मांग कर रहा है।
आपको बता दें कि कल यानी 13 अक्टूबर को परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह अपने साथियों के साथ एक केमिस्ट की दुकान पर नशीली दवाओं की बिक्री के मामले का पर्दाफाश करने गया था और फेसबुक पर लाइव भी कर रहा था। दुकान पर पहुंचते ही उसकी दुकान मालिक अश्विनी कुमार से बहस हो गई। 12 मिनट के लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान केमिस्ट ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से झोटा को गोली मार दी। झोटा अपनी जान बचाने के लिए पास की एक दुकान में भागा, लेकिन दुकान के अंदर ही तीन गोलियां लगने से उसकी मौत हो गई। उसके साथ मौजूद उसके साथी भी घायल हो गए। घटना के बाद केमिस्ट अश्विनी कुमार दुकान बंद करके भाग गया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























