BCCI ने अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब इस पूर्व खिलाडी को चयन समिति की कार्यवाही संभालने की दी जिम्मेदारी
घातक गेंदबाज भुवनेश्वर की वापसी
चंडीगढ 07 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति में अजीत अगरकर का चीफ सेलेक्टर के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया। इसके बाद ‘क्रिकबज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने फिलहाल चयन समिति के सदस्य और पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को कार्यवाही की जिम्मेदारी संभालने को कहा है। ओझा अब अंतरिम चीफ सेलेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।
भुवनेश्वर कुमार की करीब चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी ने चयन को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। शानदार आईपीएल प्रदर्शन के बावजूद अगरकर के कार्यकाल में बाहर रहे भुवनेश्वर को उनके जाने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मौका मिला है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने आईपीएल 2025 और 2026 में 45 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की। उनकी स्विंग, अनुभव और बदले चयन समीकरण ने आखिरकार टीम इंडिया में वापसी का रास्ता साफ किया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















