पूर्व भारतीय कप्तान Sourav Ganguly को बड़ी जिम्मेदारी!
Delhi Capitals ने अपने कोचिंग सेटअप में किया बड़ा बदलाव
चंडीगढ 06 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) Delhi Capitals ने IPL- 2027 के लिए सौरव गांगुली को टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान अब टीम के डगआउट में नई भूमिका में नजर आएंगे। गांगुली इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ क्रिकेट निदेशक के तौर पर काम कर चुके हैं।
गांगुली की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2027 से पहले अपने पिछले कोचिंग स्टाफ से अलग होने का फैसला किया है। हेमंग बदानी की अगुआई वाला पिछला कोचिंग समूह 2025 और 2026 सत्र में टीम के साथ था। अब आईपीएल 2027 से टीम का नया कोचिंग सेटअप काम करेगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























