पंजाब सरकार द्वारा गठित 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज
अकाल तख्त के सुझावों पर होगी चर्चा
चंडीगढ 06 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार द्वारा गठित सात सदस्यीय समन्वय समिति आज चंडीगढ़ में बैठक करेगी। दोपहर 12 बजे होने वाली इस बैठक में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ के प्रावधानों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। यह समिति ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ के प्रावधानों पर विचार-विमर्श करेगी।
अकाल तख्त ने कानून में प्रयुक्त सिख शब्दावली और पवित्र बीड़ों की नंबरिंग से जुड़ी आपत्तियों पर सहमति बनने तक इस कानून को स्थगित रखने को कहा था। सरकारी समिति अकाल तख्त द्वारा गठित पैनल के साथ समन्वय बनाकर इन सुझावों और धार्मिक पवित्रता को ध्यान में रखते हुए चर्चा को आगे बढ़ाएगी।
सरकार के अनुसार, बैठक का मुख्य उद्देश्य कानून की मूल भावना और पवित्रता को बनाए रखते हुए संबंधित पक्षों के सुझावों पर विचार करना है। कमेटी कानून के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेगी और परामर्श एवं समन्वय के आधार पर आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी।
सात सदस्यीय कमेटी में ये सदस्य
पंजाब सरकार ने इस उच्चस्तरीय कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, संत बाबा सेवा सिंह रामपुर खेड़ा, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जसपाल सिंह, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) गुरबीर सिंह, सेवानिवृत्त आइपीएस जतिंदर सिंह औलख और लॉ ऑफिसर प्रीत इंदर पाल सिंह को शामिल किया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























