National: त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, LPG Cylinder हुआ महंगा
चंडीगढ़, 1 अक्टूबर (विश्ववार्ता): आज अक्टूबर महीने की शुरुआत कई बदलावों के साथ हुई है, और पहले ही दिन M लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 की सुबह LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव किया है और नए रेट जारी किए हैं, जिसके तहत ऑयल कंपनियों ने 19 kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी ₹62.50 बढ़ा दिए हैं। LPG Cylinder prices hiked
जहां ऑयल कंपनियों ने 19 kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, वहीं अच्छी खबर यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि 14.2 kg वाला LPG सिलेंडर अभी भी पुराने रेट पर ही मिलेगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























