
Photo: Faheem Hussain / CREIMAS for BCCI
Asian Games के सेमीफाइनल मे भारत ने श्रीलंका को रौंदकर फाइनल का टिकट कटवाया
फाइनल में होगा महामुकाबला भारत और पाकिस्तान का
चंडीगढ 01 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) एशियन गेम्स के फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई। वहीं, पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। India defeated Sri Lanka and secured the ticket to the finals
निशिन में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत के लिए ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने भी 21 गेंदों पर 38 रन बनाए। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि श्रीलंका के 6 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके।
ईशान किशन की नाबाद 80 रन की अर्धशतकीय पारी के बूते भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 169 रन का चैंलेंजिंग टोटल खड़ा किया था. जवाब में श्रीलंका ने पहले ही ओवर में बिना किसी स्कोर के दो विकेट गंवा दिए और 9.5 ओवर आते-आते पूरी टीम ही महज 45 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए जबकि तीन खिलाड़ी रन आउट हुए. पार्ट टाइम स्पिनर अभिषेक शर्मा ने आखिरी के दो विकेट लगातार दो गेंदों पर लेकर श्रीलंका का गेम ओवर कर दिया
बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचा है पाकिस्तान
1 अक्टूबर को खेले गए पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराते हुए फाइनल का टिकट कटवाया था. मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए थे. जवाब में साहिबजादा फरहान की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने नौ गेंद पहले ही चार विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया था. पिछले एशियन गेम्स में पाकिस्तान को कोई मेडल नहीं मिला था. टीम बांग्लादेश के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल भी नहीं जीत पाई थी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















