
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की 2-दिवसीय चिंतन बैठक का दूसरा चरण आज
रबी फसलों की नई MSP का ऐलान, जानिए किस फसल पर कितना बढ़ा दाम
चंडीगढ 01 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) । आज से मोदी कैबिनेट की चिंतन बैठक का दूसरा चरण है। ये बैठक दो दिन चलेगी। इससे पहले बैठक के पहले चरण में 23 और 24 सिंतबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी। पीएम ने अपने सभी मंत्रियों के लिए सेवा तीर्थ में चिंतन शिविर का आयोजन किया है। इसके लिए 67 मंत्रियों को अलग-अलग चार समूहों में बांटा गया है। इन समूहों का नेतृत्व अलग-अलग तीनतीन केंद्रीय मंत्री कर रहे हैं। Modi Cabinet Big Decisions:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने विपणन सीजन 2027-28 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि यह बढ़ोतरी किसानों को उनकी उपज के लाभकारी दाम दिलाने के लिए की गई है. अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि एमएसपी के लिए कॉस्ट के ऊपर 50 परसेंट का मार्जिन रखा गया है, 2014 के बाद से एग्रीकल्चर में 4 परसेंट से ज़्यादा कि ग्रोथ रही है।
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कुसुम (सैफ्लावर) के MSP में हुई है, जो 675 रुपये प्रति क्विंटल है. इसके बाद सरसों और तोरिया (रेपसीड एंड मस्टर्ड) में 413 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है. मसूर में 390 रुपये, जौ में 136 रुपये, चने में 83 रुपये और गेहूं में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है.
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















