India vs West Indies; 2nd ODI : इंडिया की शानदार जीत, वेस्ट इंडीज को हराया
इंडिया ने सीरीज की अपने नाम
शुभमन गिल ने ODI में बनाई सबसे तेज डबल सेंचुरी
रोहित शर्मा ने खेली शानदार पारी ,बनाई सेंचुरी
चंडीगढ 01 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज का दूसरा मैच आज गुवाहाटी में खेला गया। जहां इंडिया ने वेस्ट इंडीज को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि इंडिया ने पहले मैच में भी वेस्ट इंडीज को 8 विकेट से हराया था। India’s magnificent victory; West Indies defeated by 8 wickets
आज खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए वेस्ट इंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए। टीम के लिए जॉन कैंपबेल (101), शाई होप (104) और आमिर जांगू (114) ने सेंचुरी बनाईं। इंडिया के लिए कुलदीप यादव और गुरनूर बरार ने दो-दो विकेट लिए। कुलदीप ने अपना 200वां ODI विकेट भी पूरा किया और ऐसा करने वाले नौवें इंडियन बन गए।
गुवाहाटी में 406 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 43.3 ओवर में दो विकेट पर जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली है।
इस मैच के दौरान, रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद ODI में 12,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। रोहित ने 72 गेंदों पर अपने करियर की 35वीं सेंचुरी बनाई, वे 101 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ODI क्रिकेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाई है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में 117 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही गिल ने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गौरतलब है कि ईशान किशन ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों पर डबल सेंचुरी बनाई थी। यह गिल की दूसरी डबल सेंचुरी भी है। इससे पहले, उन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 149 गेंदों पर 208 रन बनाए थे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























