Union Home Minister Amit Shah पंजाब पहुंचे
बड़ी रैली को करेंगे संबोधित
जालंधर, 30 सितंबर (विश्ववार्ता) – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जालंधर के दौरे पर हैं। इसके तहत वे जालंधर के देवी तालाब मंदिर पहुंचे हैं। वे यहां करीब आधे घंटे रुकेंगे और संत समाज से मिलेंगे। इसके बाद वे रैली स्थल पर जाएंगे। Union Home Minister Amit Shah is visiting Jalandhar today.
इस दौरान वे जालंधर में BJP की एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। रैली के लिए जालंधर में बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं। इस रैली में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के आने की उम्मीद है। रैली के बाद अमित शाह हेलीकॉप्टर से सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























