भारत ने Asian Games में जीता 7वां गोल्ड
महिला तीरंदाजी टीम ने चीन को हराया
चंडीगढ 30 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना सातवां गोल्ड मेडल जीत लिया है। बुधवार को टीम इंडिया ने महिलाओं के कंपाउंड टीम इवेंट में चीन को 238-234 से हराकर यह मेडल जीता।
टीम में ज्योति सुरेखा, चिकिता तनिपति और प्रीतिका प्रदीप शामिल हैं। प्रीतिका और ज्योति ने फाइनल में एक भी शॉट नहीं गंवाया। भारत ने 238 पॉइंट के स्कोर के साथ महिला टीम वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी की। यह इस इवेंट में भारत का लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है।
एशियन गेम्स के 11वें दिन 24 गोल्ड मेडल दांव पर हैं। अभी भारत 7 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज़ समेत 53 मेडल के साथ 9वें स्थान पर है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























