Goldy Brar FBI की टॉप-10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल
– FBI ने $1 मिलियन का रखा इनाम
दिल्ली, 29 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) : US जांच एजेंसी FBI ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार को टॉप 10 मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की लिस्ट में शामिल किया है। इतना ही नहीं, FBI ने बरार की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को $1 मिलियन (लगभग 9.5 करोड़ रुपये) तक का इनाम देने की भी घोषणा की है। FBI Announces $1 Million Reward
बरार को नॉर्थ अमेरिका में लॉरेंस ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप का मेन ऑपरेशनल लीडर बताया गया है। लॉरेंस और गोल्डी बरार पर 2023 में खालिस्तानी लीडर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप है। US ने इस साल जुलाई में निज्जर की हत्या में अपनी पहली चार्जशीट फाइल की थी।
US सरकार के मुताबिक, लॉरेंस भारतीय जेल में रहते हुए एक इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क चलाता था। वह जेल में स्मगल किए गए मोबाइल फोन और इंटरनेट कॉलिंग डिवाइस के जरिए हत्या, जबरन वसूली, किडनैपिंग, ड्रग ट्रैफिकिंग और ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसी एक्टिविटीज़ को चलाता था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























