LPU में रातभर आगजनी-तोड़फोड़ के बाद बड़ा एक्शन, 10 दिन बंद रहेंगी
CM Bhagwant Mann ने दोषियों के खिलाफ दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
चंडीगढ़, 28 सितंबर (विश्व वार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए हंगामे को गंभीरता से लिया है। उन्होंने एक बयान जारी कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने DGP गौरव यादव को भी मौके पर जाकर खुद हालात का जायजा लेने को कहा है।
यह हंगामा शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को शुरू हुआ था, जो रविवार आधी रात के आसपास शांत हुआ और इसकी शुरुआत सोशल मीडिया पर एक स्टूडेंट के कथित रेप के वायरल मैसेज से हुई थी। इस दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ की गई और मेल स्टूडेंट्स ने गर्ल्स हॉस्टल में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की।
हंगामे के बाद यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने इंस्टीट्यूशन को 10 दिन के लिए बंद कर दिया और मिड-टर्म एग्जाम कैंसिल कर दिए। जो स्टूडेंट्स इस ब्रेक के दौरान घर जाना चाहते थे, उन्हें सलाह दी गई कि वे अपने पेरेंट्स को फोन करके उनके साथ जाएं। जो स्टूडेंट्स कैंपस में रहना चाहते थे, उन्हें हिदायत दी गई कि वे बिना वजह अपने हॉस्टल से बाहर न निकलें और सिर्फ जरूरी काम से ही बाहर जाएं। LPU Closed for 10 Days Following Unrest; CM Bhagwant Mann Orders Strict Action Against Culprits
इसके अलावा, दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे, जो रविवार सुबह 6 बजे से लगभग 18 घंटे तक ब्लॉक रहा था, आधी रात के आसपास फिर से खोल दिया गया।
























