Asian Games-2026: India vs. Afghanistan के बीच क्रिकेट क्वार्टर फाइनल मैच आज
चंडीगढ, 28 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) एशियन गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच पुरुषों का क्रिकेट क्वार्टर फाइनल मैच आज खेला जाना है। यह मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना है। India vs. Afghanistan Cricket Quarter-final Today
बारिश के कारण मैच पर खतरा मंडरा रहा है। मौसम के अनुमान ने 28 सितंबर को होने वाले दो क्वार्टर फाइनल को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना है। इसी जगह पर पिछले दो मैच पहले ही बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं। अगर यह मैच भी रद्द होता है, तो भारत बेहतर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
दिन के पहले क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला चीन के हांगकांग से होगा। यह मैच लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 9:00 बजे शुरू होगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मैच सुबह 10:00 बजे होगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























