पहले वनडे मैच मे वेस्टइंडीज की जबरदस्त शुरूआत
26 ओवर के खेल के बाद जानिये वेस्टइंडीज का स्कोर
ग्रीव्स अर्धशतक लगाकर नाबाद
चंडीगढ, 27 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) भारत के खिलाफ पहले वनडे में वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिर गया है। कुलदीप यादव ने जॉन कैंपबेल को आउट किया। कैंपबेल 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 26 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 156/1 है। जस्टिन ग्रीव्स अर्धशतक लगाकर क्रीज पर हैं। Great start of West Indies in the first ODI match
इससे पहले ग्रीव्स और कैंपबेल के बीच 130 से ज्यादा रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारतीय टीम की ओर से नमन धीर वनडे डेब्यू किया। मैच का स्कोरबोर्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज- जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, केसी कार्टी, शाई होप (कप्तान-विकेटकीपर), आमिर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रॉस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जॉयडन सील्स।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















