
चंडीगढ़ पुलिस और यूटी प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
शहर में पहली बार नशा तस्करों के घरों पर चला पीला पंजा
एसएसपी यूटी की सुपरविजन डेमोलिशन ड्राइव में बड़ी कार्रवाई
चंडीगढ, 27 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) रविवार सुबह राम दरबार स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब प्रशासक के आदेशों की पालना करते हुए यूटी पुलिस और प्रशासन की तरफ से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में पहली बार ड्रग तस्करो के घरों पर पीला पंजा चला कर तोड़फोड़ की गई,इस डेमोलिशन ड्राइव की सुपरविजन एसएसपी यूटी कँवरदीप कौर खुद कर रही थी खबर लिखे जाने तक कई घरो की तोड़फोड़ की गई है मौके पर चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे,वहीं प्रशासन का कहना है कि अगर किसी सेक्टर या फिर कॉलोनी में नशा तस्करी के बारे में पता चलता है तो उनके घरों पर भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी प्रशासन अब पूरी तरह से नशे को लेकर शहर में एक्टिव हो चुका है प्रशासन का अभियान लगातार जारी रहेगा वही बता दे कि यूटी पुलिस ने नशे के खिलाफ 11 सितंबर से शहर में मुहिम चला रखी है पुलिस लगातार आए दिन नशे की सप्लाई और पीने वालों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है और नशीले पदार्थों की रिकवरी भी कर रही है वही यूटी पुलिस के डीजीपी डॉक्टर सागर प्रीत हुडा और एसएसपी कँवरदीप कौर खुद नशे को लेकर अलग-अलग जगह पर जाकर एक कार्यक्रम या फिर मीटिंग के दौरान स्थानीय लोगों को अवेयर और जागरूक भी कर रहे हैं पुलिस का पूरा प्रयास होगा की शहर को नशा मुक्त बनाया जा सके
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















