National level Athlete की 12वीं मंज़िल से गिरने से संदिग्ध हालात में मौत, Police जांच में जुटी
– दो दिन पहले ही जीता था गोल्ड मेडल, कपड़े लेने बालकनी में गई थी
गाजियाबाद, 26 सितंबर (विश्व वार्ता): गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में शुक्रवार रात 12वीं मंज़िल से गिरने से 14 साल की एक छात्रा की मौत हो गई। मृतक लड़की की पहचान प्राची राजपूत के तौर पर हुई है। प्राची DDPS संजय नगर में क्लास 9 की स्टूडेंट थी और नेशनल लेवल की एथलीट थी और उसने दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के शिरडी में हुए CBSE नेशनल रोप जंप (डबल डच पेयर फ्रीस्टाइल और डबल डच सिंगल फ्रीस्टाइल) कॉम्पिटिशन में गोल्ड मेडल जीता था।
यह घटना राजनगर रेजीडेंसी सोसाइटी के जी टावर में हुई। रात करीब 9 बजे प्राची सूख रहे कपड़े लेने बालकनी में गई थी। इसी बीच वह 12वीं मंज़िल से गिर गई। जिसके बाद घरवाले उसे गंभीर हालत में संजय नगर के यशोदा हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि स्टूडेंट बालकनी से गिरी थी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह एक्सीडेंट था या सुसाइड। पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। नंदग्राम के ACP जियाउद्दीन अहमद ने कहा कि जांच जारी है।
प्राची के पिता सुरेश चंद एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। एक्सीडेंट के समय उसके माता-पिता, छोटी बहन और दादा-दादी मौजूद थे। परिवार के मुताबिक, प्राची बालकनी में सूख रहे कपड़े उठाने गई थी, तभी वह अचानक 12वीं मंजिल से गिर गई।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























