Asian Games-2026: भारत ने 44 साल बाद पुरुषों की मैराथन में मेडल जीता
सावन बरवाल ने जीता सिल्वर मेडल
नई दिल्ली, 26 सितंबर (विश्व वार्ता): भारत ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में पुरुषों की मैराथन इवेंट में मेडल जीता है। सावन बरवाल ने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता। भारत ने इससे पहले 1982 दिल्ली एशियन गेम्स में इस इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था।
बरवाल के सिल्वर मेडल के साथ, भारत के मेडल की संख्या 24 हो गई है, जिसमें दो गोल्ड, दस सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं। भारत मेडल लिस्ट में 12वें स्थान पर है। Sawan Barwal clinches silver
भारत आज एशियन गेम्स में कबड्डी में दो गोल्ड मेडल जीत सकता है। फाइनल में भारतीय महिला और पुरुष टीमों का मुकाबला ईरान से होगा। महिलाओं का मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, जबकि पुरुषों का मैच दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























