Punjab, Haryana and Chandigarh मे मौसम ने ली बडी करवट
कल के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कुछ जगहों पर हो सकती भारी बारिश
चंडीगढ, 26 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) उत्तर भारत मे मानसून जाते जाते मानसून एक बार फिर से दबिश दे रहा है, मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ हिस्सों में तो आज भी बारिश हो रही है।
वहीं अब मौसम विभाग से आये अपडेट के मुताबिक, चंडीगढ़ और पंजाब-हरियाणा में तेज हवा और गरज-चमक के साथ 3 से 4 दिन बारिश होने की सम्भावना है। जिससे मौसम के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जायेगी. इन दिनों दिन और रात व सुबह के मौसम में काफी फर्क देखा जा रहा है. सुबह-रात का मौसम ठंडा हो गया है ।
मौसम विभाग के मुताबिक़, चंडीगढ़ और पंजाब-हरियाणा के कई हिस्सों में 26 और 28 सितंबर को तेज हवा (40-50 द्मद्वश्चद्ध की स्पीड) और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
जबकि 27 सितंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 29 तारीख को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए हैं. बता दें कि शुक्रवार 25 सितंबर को भी बादल छाए रहे. इसके बाद धूप और छांव का खेल चलता रहा. फिलहाल बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आ सकती है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























