Punjab: गुरप्रीत सिंह सेखों आज AAP में होंगे शामिल
चंडीगढ़, 6 सितंबर (विश्व वार्ता) – गुरप्रीत सिंह सेखों आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। सेखों पिछले कुछ समय से जीरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। उनके AAP में शामिल होने के बाद, पार्टी द्वारा उन्हें जीरा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दिए जाने की भी चर्चा है।
राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत सिंह सेखों मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीरा दौरे के दौरान औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हाल ही में, सेखों की पत्नी समेत उनके दो रिश्तेदारों ने बाजिदपुर और फिरोजशाह जोन से जिला परिषद का चुनाव जीता है, जिससे इलाके में उनका राजनीतिक दबदबा बढ़ा है। आपको बता दें कि पहले भी गुरप्रीत सेखों मुख्यमंत्री मान की मां हरपाल कौर के साथ मंच साझा कर चुके हैं। Gurpreet Singh Sekhon
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























