
Krishna Janmashtami 2026M: आज देशभर मे धूमधाम से मनाया जा रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
दिल्ली, 4 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) Krishna Janmashtami 2026 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जन्माष्टमी पर आधी रात के समय भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस बार यह पर्व ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जन्माष्टमी पर 7 शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जो इस दिन की धार्मिक महत्ता को बढ़ा सकता है
कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भक्त व्रत रखकर ईश्वर व समाज की सेवा कर रहे हैं. घरों से लेकर मंदिरों तक हर जगह पूजा पाठ का कार्यक्रम चल रहा है. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में अवतार लिया था. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और रात 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की पूजा, श्रृंगार, झूला सजाने और माखन-मिश्री का भोग लगाने की परंपरा है
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























