Punjab Weather: मौसम विभाग ने राज्य में और बारिश का लगाया अनुमान
पंजाब में मानसून सुस्त रहने से गर्मी और उमस है बरकरार
चंडीगढ़, 1 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) आज से अगले चार दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 सितंबर तक बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पंजाब के 13 जिलों में बारिश की उम्मीद है। चंडीगढ़ में हल्के बादल छाए रहने और एक-दो जगहों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने की वजह से पंजाब में गर्मी और उमस बढ़ गई है। Meteorological Department predicts more rain in the state
राज्य के पांच जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























