
राजधानी Delhi में H1N1 Swine Flu का कहर…
एक दिन में 48 नए केस, सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली, 1 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) दिल्ली में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 30 अगस्त को 48 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक कुल 3,629 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें दिल्ली के 3,054 और बाहर के 575 मामले शामिल हैं।
Delhi Swine Flu Update
फ्लूएंजा ए और बी के कुल मामलों की संख्या भी 5,029 पहुंच गई है। विशेषज्ञों ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की सलाह दी है। सामान्य खांसी-जुकाम और हल्के बुखार में अनावश्यक अस्पताल जाने से बचें। तेज बुखार, अधिक ठंड लगना या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत अस्पताल जाएं।
- डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक स्वाइन फ्लू के संक्रमण में कमी नहीं आई है और मामले सामने आ रहे हैं।
- जहां तक मरीजों की संख्या की बात है, तो इसमें कमी या बढ़ोतरी इस बात पर निर्भर करती है कि कितने लोग जांच करा रहे हैं।
- अभी सभी को जांच कराने की भी जरूरत नहीं है।
- किसी परिवार में एक संक्रमित मरीज की पहचान होने के बाद बाकी लोगों की जांच जरूरी नहीं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/