
FSSAI का बड़ा एक्शन: एवरेस्ट हींग पर तुरंत बैन
– जानें क्या है वजह ?
नई दिल्ली, 29 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) : FSSAI यानी फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दो बड़े मसाला ब्रांड एवरेस्ट और लालजी गोधू की कंपाउंडेड हींग की बिक्री पर बैन लगाने के ऑर्डर जारी किए हैं। यह फैसला तब लिया गया है जब दोनों कंपनियों की हींग सैंपल टेस्ट में स्टैंडर्ड से कम पाई गई। Everest Hing ban imposed with immediate effect
एजेंसी ने साफ किया है कि यह बैन सिर्फ हींग प्रोडक्ट्स पर लागू है और इन कंपनियों के दूसरे प्रोडक्ट्स जैसे अंडा करी मसाला, चिकन करी मसाला या गरम मसाला पर कोई बैन नहीं है। यह जांच एक कंज्यूमर की शिकायत के बाद शुरू की गई थी, जिसके बाद पूरे मार्केट में मौजूद हींग ब्रांड्स की जांच की गई।
FSSAI ने मार्केट में मौजूद सभी बड़े हींग ब्रांड्स की जांच शुरू की। शुरुआती लैब रिपोर्ट से पता चला कि एवरेस्ट और लालजी गोधू दोनों कंपनियों की कंपाउंडेड हींग तय स्टैंडर्ड पर खरी नहीं उतरी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















