Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुरू
आज रक्षाबंधन पर लग रहा है चंद्र ग्रहण
कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
आज सावन पूर्णिमा पर देशभर में उत्साह के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी है। भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण सुबह 6 बजकर 55 मिनट से शुरू हो गया है जो 12 बजकर 30 मिनट तक चलेगा। ग्रहण का चरम सुबह करीब 9 बजकर 43 मिनट पर होगा। chandra grahan 2026 India lunar eclipse
आज लगने वाला यह चंद्र ग्रहण एक उपछाया ग्रहण होगा। जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा पूरी तरह एक सीध में नहीं आते और चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया के बजाय उसकी हल्की छाया से होकर गुजरता है, तो खगोलीय भाषा में इसे उपछाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। चूंकि इस दौरान चंद्रमा भारत के क्षितिज के नीचे रहेगा, इसलिए यह ग्रहण भारत से बिल्कुल भी दिखाई नहीं देगा और यहां इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
Chandra Grahan 2026
यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, प्रशांत महासागर के पूर्वी हिस्सों और अटलांटिक महासागर क्षेत्र से देखा जा सकेगा। दुनिया के कई प्रमुख शहर इस खगोलीय घटना के गवाह बनेंगे, जिनमें वियना, पेरिस, रोम, बर्लिन, प्राग, ब्रुसेल्स, मैड्रिड और लंदन जैसे यूरोपीय शहर शामिल हैं। इसके अलावा न्यूयॉर्क में भी यह ग्रहण साफ नजर आएगा, वहीं दक्षिण अमेरिका के रियो डी जेनेरियो और ब्यूनस आयर्स से भी इसे बखूबी देखा जा सकेगा। अफ्रीकी महाद्वीप में जोहान्सबर्ग भी उन जगहों में शामिल है जहां से यह चंद्र ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















