बच्चों के लिए Meta का बड़ा फैसला,क्या Instagram और Facebook के नियम बदलेंगे ?
रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा Instagram और Facebook
दिल्ली, 27 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों में से एक मेटा, अपने प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बच्चों की लत के आरोपों को खत्म करने के लिए भारी जुर्माना और मुआवजा देने पर सहमत हो गई है। US के राज्यों ने मेटा पर आरोप लगाया था कि उसने जानबूझकर अपने फीचर्स को इस तरह से डिजाइन किया है कि बच्चे और टीनएजर्स सोशल मीडिया के आदी हो सकें। rules of Instagram and Facebook change?
आपको बता दें कि US में बच्चों और टीनएजर्स की सुरक्षा से जुड़े इस बड़े मुकदमे को खत्म करने के लिए अब एक समझौता हो गया है। मेटा इस मामले में करीब $17 बिलियन का पेमेंट करेगी और बच्चों के लिए अपने ऐप्स में कई बड़े बदलाव करेगी। इनमें फेसबुक और इंस्टाग्राम को मिलाकर दिन में दो घंटे की डिफ़ॉल्ट लिमिट और रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक इस्तेमाल पर बैन शामिल है।
2023 में अमेरिका के कई राज्यों के अटॉर्नी जनरल ने मेटा पर केस किया था। आरोप था कि कंपनी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम में ऐसे फीचर बनाए हैं, जिससे बच्चों और टीनएजर्स में इन ऐप्स का इस्तेमाल ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ गया है। राज्यों का कहना था कि इससे बच्चों की मेंटल और फिजिकल हेल्थ को नुकसान हो सकता है। कंपनी पर इन खतरों के बारे में जनता और पेरेंट्स को गुमराह करने का भी आरोप था।
मिली जानकारी के मुताबिक, अब सबसे बड़ा बदलाव 18 साल से कम उम्र के यूज़र्स के लिए होगा। फेसबुक और इंस्टाग्राम मिलाकर नाबालिगों के लिए हर दिन दो घंटे की डिफ़ॉल्ट लिमिट होगी। इसे हटाने के लिए पेरेंट्स की परमिशन ज़रूरी होगी। दोनों ऐप्स पर बिताया गया समय इस टोटल लिमिट में गिना जाएगा।
इसके अलावा, टीनएजर्स रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नोटिफ़िकेशन डिफ़ॉल्ट रूप से म्यूट रहेंगे। हालांकि, सिक्योरिटी से जुड़े डायरेक्ट मैसेज और ज़रूरी अलर्ट आते रहेंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















