Raksha Bandhan से पहले ग्राहकों को राहत, सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
-जानें आज के लेटेस्ट रेट
दिल्ली, 27 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) : इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रक्षा बंधन से एक दिन पहले यानी आज 27 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। आइए जानते हैं आज सोने और चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,860 रुपये घटकर 1.58 लाख रुपये हो गई है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2,791 रुपये घटकर 2.40 लाख रुपये हो गई है।
आपको बता दें कि 2026 में अब तक सोना 29 हजार रुपये महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपये पर था, जो अब 1.58 लाख रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर थी, जो अब 2.40 लाख रुपये पर पहुंच गई है। इस बीच, 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख रुपये और चांदी 3.86 लाख रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई थी। Big fall in gold and silver prices
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















