कांग्रेसी उम्मीदवार सुरिंदर कौर ने भी भरा जालंधर वेस्ट उप-चुनाव ..
चंडीगढ, 21 जून (विश्ववार्ता):जालंधर वेस्ट सीट हलके के उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सत्ता विपक्ष नेता जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप बाजवा, राजिंदर बेरी साथ में मौजूद रहे।
इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, विधायक शाहकोट हरदेव सिंह लाडी शेरो वालिया, विधायक आदमपुर सुखविंदर कोटली, राजिंदर सिंह, डॉक्टर नवजोत दहिया और अन्य उपस्थित रहे।























