Entertainment News: विवाद के बाद Bollywood Actress Kriti Sanon का राखी वाला ऐड हटाया गया
सोशल मीडिया पर चर्चा अभी भी जारी
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्व वार्ता) –Bollywood Actress Kriti Sanon का राखी वाला एक ऐड सोशल मीडिया पर विवादों में घिरने और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और विरोध के बाद हटा दिया गया है। ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने बुधवार को एक्ट्रेस कृति सेनन का विवादित राखी वाला ऐड हटा दिया। ऐड में कृति ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने नजर आई थीं। वह एक कुत्ते को राखी बांधती भी दिखी थीं।
कुछ लोगों ने ऐड पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तीखी बहस छिड़ गई थी। कृति सेनन को आलोचना और ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। विवाद बढ़ने के बाद ऐड हटाए जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा अभी भी जारी है। Bollywood actress Kriti Sanon has been removed after it was mired in controversy
GIVA ने कहा, “एक ब्रांड के तौर पर, हमारा हमेशा से मानना रहा है कि इन खुशी के पलों को पूरे परिवार के साथ मनाया जाना चाहिए। इस बार, मकसद पालतू जानवरों के साथ प्यार और जश्न को बढ़ावा देना था। हमारा इरादा भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं था। अगर हमारे हाल के विज्ञापन ने अनजाने में समाज के कुछ हिस्सों की भावनाओं को ठेस पहुँचाई है, तो हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था। हमने विज्ञापन को सभी मीडिया से हटा दिया है।” ब्रांड ने त्योहार के मौके पर लोगों को प्यार और पॉजिटिविटी की भी शुभकामनाएँ दीं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























