
Punjab मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज मजीठा विधानसभा क्षेत्र के इस गांव में लोगो से करेगे मुलाकात
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज, 26 अगस्त को मजीठा विधानसभा क्षेत्र के चविंडा देवी गांव का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गांव के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने दौरे की शुरुआत माता चविंडा देवी मंदिर में माथा टेककर करेंगे। इसके बाद वे स्पोर्ट्स स्टेडियम में मजीठा विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनेंगे। punjab cm mann will meet people in village of majitha
इस मौके पर मुख्यमंत्री इलाके के ओवरऑल डेवलपमेंट से जुड़े कामों के लिए ग्रांट जारी करने की घोषणा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर इलाके में तैयारियां की जा रही हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishwarta.in/























