
Delhi-NCR में बारिश का दौर जारी, अयानगर में खूब बरसे बादल
आज भी वर्षा के आसार
दिल्ली, 25 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरलम के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को भी मानसून ट्रफ का असर बना रहेगा।
इस दौरान मंगलवार को कहीं-कहीं हल्की और कहीं-कहीं मध्यम स्तर की बारिश होगी हालांकि ज्यादा वर्षा दोपहर 12 से एक बजे के दौरान एक घंटे में दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक सर्वाधिक वर्षा जनकपुरी में 72.5 मिमी दर्ज की गई। 70 मिमी के साथ आयानगर दूसरे जबकि 58.2 मिमी वर्षा के साथ पालम तीसरे नंबर पर रहा। delhi city delhi unexpected heavy rain imd forecast fails orange alert
वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम 32.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 78 से 100 प्रतिशत रहा।
मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी कृष्ण मोहन ने बताया कि पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक हवा के दबाव का एक कम (निम्न) क्षेत्र बना हुआ था। जब यह कम दबाव पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं से टकराया, तो दोनों के मिलने से ही इस तरह अचानक तेज वर्षा हुई।और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://wishavwarta.in/