IND vs SL: कोलंबो टेस्ट में ध्रुव जुरेल का धमाका, बनाई सेंचुरी
भारत ने पहली पारी 503/9 पर की घोषित
श्रीलंका को दिये 2 बडे झटके, भारत ने मैच पर पकड की मजबूत
नई दिल्ली, 24 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर की दूसरी सेंचुरी बनाई है। भारत ने कोलंबो में दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली पारी 503/9 रन के स्कोर पर घोषित की।
ध्रुव जुरेल 177 बॉल पर 115 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 171 बॉल पर अपनी दूसरी टेस्ट सेंचुरी बनाई। मोहम्मद सिराज 29 बॉल पर 3 रन बनाकर आउट हुए। मानव सुथार ने 18 रन बनाए। ind vs sl 2nd test day 2
भारत ने दूसरे दिन 300/5 से आगे खेलना शुरू किया। भारतीय टीम ने पहले सेशन में 119 रन जोड़े और एक विकेट गंवाया। डेब्यू करने वाले सारांश जैन 6 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका ने बैटिंग शुरू कर दी है और पहले ओवर की दो बॉल के बाद बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा। श्रीलंका ने पहली दो बॉल पर कोई रन नहीं बनाया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















