India and Sri Lanka के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी, भारत मजबूत स्थिति मे
भारत का 8वां विकेट गिरा
चंडीगढ, 24 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता)श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 8 विकेट पर 458 रन बना लिए हैं। मानव सुथार 18 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले, ऋषभ पंत 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे खे। चोट के कारण पहले दिन 3 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए पंत ने दूसरे दिन वापसी करते हुए फिफ्टी लगाई, लेकिन लंच के बाद पहली ही गेंद पर आउट हो गए। India and Sri Lanka continues, India is in a strong position
सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में ध्रुव जुरेल 79 रन बनाकर नाबाद हैं। मोहम्मद सिराज उनका साथ दे रहे है। भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत 300/5 के स्कोर से की थी। टीम ने पहले सेशन में 119 रन जोड़े और एक विकेट गंवाया। डेब्यू कर रहे सारांश जैन 6 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























