
National: टीचर के डांटने और थप्पड़ मारने के बाद क्लासरूम में 6 साल के बच्चे की मौत
चंडीगढ़, 21 अगस्त (विश्व वार्ता): विशाखापत्तनम में एक 6 साल के बच्चे की टीचर के थप्पड़ मारने से मौत हो गई। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि थप्पड़ मारने के बाद बच्चा टीचर की गोद में गिर गया। परिवार का आरोप है कि टीचर की घूरने की वजह से डर के मारे बच्चे को हार्ट अटैक आ गया। आरोप है कि जब बच्चे ने होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने उसे घूरा और थप्पड़ मारा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वाला प्रणय तेजा लिटिल गार्डन स्कूल में UKG का स्टूडेंट था। टीचर की गोद में गिरने के बाद बच्चे को किंग जॉर्ज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बच्चे को पहले से कोई मेडिकल प्रॉब्लम तो नहीं थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतज़ार है। उसके बाद ही साफ़ हो पाएगा कि बच्चे की मौत की वजह क्या थी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























