Women’s Hockey World Cup: भारत ने इंग्लैंड से ड्रॉ खेला
अगले राउंड में की जगह पक्की
दिल्ली, 21 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) Women’s Hockey World Cup भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप 2026 के अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं और मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। इस ड्रॉ के साथ ही भारतीय टीम ने अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय महिला टीम वर्ल्ड कप के पूल D में चीन, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के साथ शामिल थी। भारत ने चीन के खिलाफ ड्रॉ खेला था, जबकि साउथ अफ्रीका को हराया था। इंग्लैंड के खिलाफ अगले राउंड में पहुंचने के लिए भारत को कम से कम ड्रॉ की जरूरत थी, जिसमें टीम कामयाब रही।
मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भारत को चौथे मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम इस मौके को गोल में नहीं बदल सकी। इसके बाद भारत को 7वें और 8वें मिनट में भी पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन गोल नहीं हो सका। england qualifies for next round
इंग्लैंड को 10वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वे भी गोल नहीं कर पाए। दूसरे क्वार्टर में इंग्लैंड को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस और गोलकीपर सविता पुनिया ने कोई गोल नहीं होने दिया। आखिर में मैच 0-0 से ड्रॉ हो गया और इस नतीजे के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड कप 2026 के अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर गई।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/
























