
Punjab के इस जिले मे महिला की गोली मारकर हत्या,पुलिस जांच मे जुटी
पटियाला, 20 अगस्त (विश्ववार्ता) खबर आई है कि पटियाला के पातड़ां में बुधवार रात एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले महिला को बेसबॉल बैट से पीटा और फिर उसे दो गोलियां मार दीं। इस दौरान गोली लगने से एक ऑटो ड्राइवर भी घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में राजिंदरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह घटना बुधवार रात करीब 8:15 बजे पातड़ां के पुराने बस स्टैंड पर हुई। मृतक महिला की पहचान सुंदर बस्ती की रहने वाली दिलप्रीत कौर के तौर पर हुई है, जबकि घायल ऑटो ड्राइवर की पहचान लखवीर सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, दिलप्रीत कौर बुधवार शाम बस से उतरकर अपने घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान हमलावरों ने उसे घेर लिया। पहले उस पर बेसबॉल बैट से हमला किया गया और बाद में गोलियां चलाई गईं। patiala woman shot dead
घटना की सूचना मिलते ही पातड़ां थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देख रही है। थाना चीफ गगनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि हत्या के कारणों समेत अलग-अलग पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























