India-iran Ties: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन आएंगे भारत
सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, 14 अगस्त (वर्ल्ड न्यूज़) – ईरानी सोर्स के मुताबिक, ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। पेजेशकियन का भारत दौरा ऐसे समय में होने जा रहा है जब वेस्ट एशिया में तनाव बढ़ रहा है। International big breking news,
आपको बता दें कि भारत 2026 में BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और इसी के तहत यह समिट राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। भारत की BRICS प्रेसीडेंसी के दौरान होने वाले इस समिट में ग्लोबल और रीजनल मुद्दों के साथ-साथ सदस्य देशों के बीच सहयोग पर भी चर्चा होगी। नई दिल्ली में होने वाला यह 18वां BRICS समिट सितंबर में होगा। यह समिट 12 और 13 सितंबर को होने की संभावना है। Iranian president pezeshkian to attend brics summit in india
आपको बता दें कि अक्टूबर 2024 में रूस के कज़ान में हुए BRICS समिट के दौरान पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और ईरान के बीच संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























