
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाषण के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ किए जाने का मुद्दा उठाया सदन में
खड़गे ने किया अपना दर्द बयां’
नड्डा का जवाब- बहुत खेद की बात, जांच कराएंगे
दिल्ली, 13 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) संसद के मानसून सत्र में आज विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच गहमागहमी देखने को मिली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में उनके भाषण के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ किए जाने का मुद्दा सदन में उठाया और अपना दर्द बयां किया। इस बीच विपक्ष से सत्ता पक्ष को नारेबाजी के साथ घेरने की कोशिश की गई. वहीं इसके बाद केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने खड़गे के इस शुद्धिकरण वाले बयान पर जवाब दिया।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘बड़े दुःख के साथ कह रहा हूं, मैं हल्द्वानी में था, जहां मैंने रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया. वहां लाखों लोग मौजूद थे। उस समय मैंने किसी समुदाय या धर्म का नाम नहीं लिया. मैंने केवल लोगों और सरकार से जुड़े मुद्दों को दोहराया. लेकिन मेरे भाषण के बाद, बीजेपी के लोगों ने उस मंच को ‘शुद्ध’ करने के लिए वहां हवन किया। मेरे स्टेज का शुद्धिकरण किया गया. क्या लोकतंत्र में ऐसा होता है? आप संविधान की रक्षा कैसे कर रहे हैं? मैं विपक्ष का नेता हूं.” rajya sabha congress chief mallikarjun kharge haldwani stage shuddhikaran
खड़गे के बोलने के बाद राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बीजेपी की तरफ से बोलने के खड़े हुए. नड्डा ने कहा, ”खड़गे जी ने जो कहा वह वाकई दुखद है. न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए बल्कि हम सभी के लिए दुखद है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग थे लेकिन मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि बीजेपी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती है. कभी नहीं करती है. लेकिन हम इसकी जांच करेंगे. मैं भरोसा दिलाता हूं कि वहां जो कुछ भी हुआ, उसकी निश्चित रूप से जांच की जाएगी. मैं इसकी निंदा करता हूं. राष्ट्रीय अध्यक्ष इस मामले को देखेंगे. खड़गे जी की भावनाएं आहत हुईं हैं, यह हम सभी के लिए बहुत खेद की बात है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























