Prime Minister Narendra Modi आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पुस्तक का करेंगे विमोचन
दिल्ली, 12 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पुस्तक का विमोचन करेंगे। यह कार्यक्रम बुधवार सुबह 9:30 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे। इस पुस्तक का नाम ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ है। आत्मकथा में रामनाथ कोविंद के जीवन की कहानी है। इसमें उनके शुरुआती वर्षों से लेकर सार्वजनिक जीवन और भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा तक के अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों का ब्योरा है। pm modi to release former president ram nath kovinds autobiography
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























