‘‘Dangal Girl’ Babita Phogat बनीं मां, घर पर बेटी का जन्म
– सामने आईं नई जन्मी बेटी के साथ तस्वीरें
हरियाणा, 11 अगस्त (विश्व वार्ता): ‘दंगल गर्ल’ के नाम से मशहूर रेसलर बबीता फोगट दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने दिल्ली के शालीमार बाग के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है। बबीता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक सिंगल तस्वीर शेयर की है, जिसमें बबीता अपनी नई जन्मी बेटी के साथ हॉस्पिटल में नजर आ रही हैं। हालांकि, बेटी का चेहरा नहीं दिखाया गया है।
रेसलर बबीता फोगट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘महादेव की कृपा देखिए, आज शिवरात्रि के इस पावन दिन पर मेरी जिंदगी में एक नन्ही परी पार्वती जैसी बेटी आई है। मेरी बेटी के रूप में यह खुशी मेरे और मेरे परिवार के लिए एक अनमोल आशीर्वाद है। यह एहसास और खुशी शब्दों से परे है।’ आपको बता दें कि बबीता फोगट पहले से ही एक बेटे की मां हैं। उन्होंने 11 जनवरी 2021 को बेटे युवराज को जन्म दिया। ‘Dangal Girl’ Babita Phogat
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























