हरियाणा की राजनीति मे कांग्रेस को बडा झटका
इस जिले मे कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ, 10 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा के हिसार जिले की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है जिससे गलियारों में हलचल शुरु हो गई है। यहां हिसार कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। district president abruptly resigin
बता दें कि बजरंग दास गर्ग ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त को इस्तीफा भेजा है। इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला देते हुए लिखा-सामाजिक कार्यों में अधिक बिजी रहता हूं, पार्टी का काम सक्रिय रूप से नहीं कर पाएंगे।
इस्तीफे में बजरंग गर्ग ने लिखा है कि सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अधिक व्यस्त रहने के कारण से वे पार्टी को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं। इस कारण से वे इस पद से इस्तीफा दे रहे हैं। अभी बजरंग गर्ग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। Haryana congress,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















