Punjab Weather News: आज जानिये पंजाब व चंडीगढ के मौसम का हाल, छाये रहेगें बादल
पंजाब के इन जिलो मे हो सकती है बारिश
चंडीगढ, 9 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) होशियारपुर, नवांशहर (एसबीएस नगर) और रूपनगर जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन तीनों शहरों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं।
पंजाब के 3 जिलों होशियारपुर, नवांशहर और रोपड़ में भारी बारिश, आंधी और बिजली चमकने को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ((IMD) चंडीगढ़ ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी जिला स्तर की चेतावनी के अनुसार रविवार 9 अगस्त को होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में भारी बारिश हो सकती है। तीनों जिलों को पीली चेतावनी श्रेणी में रखा गया है।
मौसम विभाग के मानचित्र में इन जिलों को अलग से चिह्नित किया गया है, जबकि प्रदेश के बाकी जिलों में किसी तरह की चेतावनी नहीं है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज वर्षा के साथ गरज-चमक भी हो सकती है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















