Punjab Vidhan Sabha Monsoon Session कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित
Session में एक बार फिर गैर-कानूनी माइनिंग का मुद्दा गूंजा
चंडीगढ़, 7 अगस्त (विश्व वार्ता) – पंजाब विधानसभा के मानसून सेशन की कार्यवाही आज सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन की अगली मीटिंग अब सोमवार को होगी।
शुक्रवार को चौथे दिन जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो पंजाब विधानसभा में एक बार फिर गैर-कानूनी माइनिंग का मुद्दा गूंजा। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अखबारों की रिपोर्ट, NGT रिपोर्ट और ED की कार्रवाई का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा।
इस बीच, कनाडा में पोस्ट-ग्रेजुएट वर्क परमिट (PGWP) के मुद्दे पर NRI मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि वहां फंसे पंजाबी स्टूडेंट्स की हर मुमकिन मदद की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि यह मामला केंद्र सरकार के सामने भी उठाया गया है।
जिसके बाद स्पीकर कुलतार संधवान ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी। आपको यह भी बता दें कि सोमवार, 10 अगस्त को विधानसभा सत्र का आखिरी दिन भी है और मौजूदा सरकार का कार्यकाल खत्म होने से पहले यह आखिरी विधानसभा सत्र है। Punjab Vidhan Sabha Monsoon Session
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















