रेप केस में तरुण तेजपाल को बड़ा झटका
हाई कोर्ट ने 10 साल जेल की सुनाई सज़ा
नई दिल्ली, दिल्ली, 6 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) ‘तहलका’ मैगज़ीन के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल को 2013 के हाई-प्रोफाइल सेक्सुअल हैरेसमेंट केस में बड़ा झटका लगा है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें बरी करने के लोअर कोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया है। वहीं, तेजपाल को रेप केस में दोषी ठहराते हुए 10 साल जेल की सज़ा सुनाई गई है। इस फैसले पर तरुण तेजपाल ने कहा कि वह निश्चित रूप से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
इससे पहले मई 2021 में गोवा ट्रायल कोर्ट ने सबूतों के अभाव में तेजपाल को बरी कर दिया था। यह मामला नवंबर 2013 का है। तहलका की एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया था कि तरुण तेजपाल ने 7 और 8 नवंबर की रात को गोवा में आयोजित ‘थिंक फेस्ट’ के दौरान एक होटल की लिफ्ट में दो बार उनका यौन उत्पीड़न किया था। Journalist tejpal sentenced to 10 years in rape case
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























