Haryana Pradesh Congress Committee ने किया संगठन विस्तार
हरियााणा के विभिन्न जिलों में 51 नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति
चंडीगढ, 5 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) Haryana Pradesh Congress Committee ने संगठन विस्तार के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में 51 नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को यह सूची जारी की। नियुक्तियां जिला कांग्रेस अध्यक्षों की सिफारिश, वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं से मिले सुझाव तथा हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त से चर्चा के बाद तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।
फरीदाबाद में पृथला, मोहना, एनआईटी, बड़खल और बल्लभगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष बदले गए हैं, जबकि गुरुग्राम में बादशाहपुर और तावड़ू में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हिसार, जींद, रोहतक और पानीपत में भी शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संगठनात्मक फेरबदल किया गया है।
जारी सूची के अनुसार भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर जिलों के विभिन्न ब्लॉकों में नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। सबसे अधिक नियुक्तियां झज्जर, पानीपत और सिरसा जिलों में की गई हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























