World Junior Squash Championships 2026: अनाहत सिंह ने रचा इतिहास
भारत के लिए जीता ऐतिहासिक खिताब
गल्र्स टाइटल पर मिस्र के दबदबे को किया भारत ने खत्म
चंडीगढ, 26 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता)चंडीगढ, 26 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) कनाडा के नियाग्रा-ऑन-द-लेक में शनिवार को वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप 2026 के गर्ल्स सिंगल्स फाइनल में मिस्र की रुकैया सलेम को हराकर अनाहत सिंह ने इतिहास रच दिया।
टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता और भारत की नंबर 1 खिलाड़ी अनाहत सिंह ने दूसरी वरीयता प्राप्त सलेम को 3-0 (11-3, 11-7, 11-7) से हराकर जूनियर वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया।
18 वर्षीय खिलाड़ी की इस जीत ने 2005 में जोशना चिनप्पा के उपविजेता रहने के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। यह प्रदर्शन पिछले दो दशकों से ज्यादा समय तक जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन माना जाता था।
यह फाइनल जीतना टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन का नतीजा था। पूरे हफ्ते दबदबा बनाए रखने वाली अनाहत का मैच पर मजबूत नियंत्रण था। खिताबी जीत के सफर में अनाहत ने छह मैचों में सिर्फ दो सेट गंवाए। शुरुआती तीन मैचों में उन्होंने अपने विरोधियों को बिना कोई सेट गंवाए ही हराया था। सीनियर PSA टूर में दुनिया की 20वें नंबर की भारतीय स्क्वॉश प्लेयर ने ऑस्ट्रेलिया की क्वालीफायर लिली विल्सन को 3-0 से हराकर शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने हांगकांग चीन की पुई यिन क्लोई लो और मलेशिया की डॉयस ये सैन ली को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
इसके बाद इस युवा खिलाड़ी ने लगातार तीन मिस्र की खिलाड़ियों के खिलाफ चुनौतियों में से पहली चुनौती पार की और हबीबा रिज़क को 3-1 से हराया। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में बारब सामेह को 3-1 (11-3, 8-11, 11-4, 11-6) से हराया और आखिर में निर्णायक मुकाबले में सलेम को मात दी।इस रिजल्ट के साथ ही जूनियर गर्ल्स वर्ल्ड टाइटल पर मिस्र का दबदबा भी खत्म हो गया, जो 2011 से चला आ रहा था। World Junior Squash Championships 2026
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























