बारिश और खराब मौसम के कारण माता Vaishno Devi की यात्रा छठे दिन भी स्थगित
चंडीगढ, 25 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की यात्रा लगातार छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित रही। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के कारण यात्रा को फिलहाल शुरू नहीं किया गया है।
इस बीच, माता के दर्शन की आस लेकर देशभर से श्रद्धालु आधार शिविर कटरा पहुंच रहे हैं, लेकिन यात्रा बंद होने के कारण उन्हें निराश होकर इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम सामान्य होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
प्रशासन और संबंधित एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मौसम और मार्ग की सुरक्षा का आकलन करने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला लिया जाएगा। mata vaishno devi pilgrimage remained suspended for the sixth day
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























