किसानों का दिल्ली मार्च टला: पढ़ें किन मांगों पर बनी सहमति
चंडीगढ, 21 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) US-इंडिया ट्रेड डील के विरोध में पंजाब के किसानों का मंगलवार (21 जुलाई) को निकाला जा रहा दिल्ली मार्च अब टाल दिया गया है। दोपहर 3 बजे के बाद किसान लौटने लगे हैं।
भारतीय किसान यूनियन के स्टेट जनरल सेक्रेटरी दिलबाग सिंह हरिके ने बताया कि हरियाणा के एग्रीकल्चर मिनिस्टर श्याम सिंह राणा के साथ मीटिंग हुई। इस मीटिंग में गिरफ्तार किसान नेताओं को रिहा करने और केंद्र सरकार के साथ मीटिंग करने की मांग की गई, जिस पर दोनों मांगों पर सहमति बन गई है। इसलिए अब प्रोटेस्ट टाल दिया गया है। farmers protest ends
किसान सुबह दिल्ली के किसान घाट जाने के लिए पटियाला-अंबाला के बीच शंभू बॉर्डर और संगरूर-जींद के बीच खनौरी बॉर्डर पर पहुंच गए थे। इसका पता चलते ही हरियाणा पुलिस ने दोनों बॉर्डर पर बैरिकेडिंग करके सील कर दिया, जिससे किसान आगे नहीं बढ़ सके। हरियाणा की तरफ से दोनों बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























