Union Minister Chirag Paswan ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका
– देश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
अमृतसर, 19 जुलाई (विश्व वार्ता): केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री Union Minister Chirag Paswan आज अमृतसर पहुंचे और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में मत्था टेका और देश-दुनिया की खुशहाली और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर उन्होंने सम्मान के तौर पर पगड़ी भी पहनी हुई थी।
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जब भी वह सचखंड श्री हरमंदिर साहिब आते हैं, तो उन्हें एक अलग एनर्जी और रूहानी ताकत महसूस होती है। उन्होंने कहा कि इस समय देश और समाज के हालात को देखते हुए पहले से ज्यादा ताकत की जरूरत है और वह इसी प्रार्थना के साथ गुरु घर पहुंचे हैं।
चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान उनके आदर्श और नेता हैं। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी पूरे देश में अपने संगठन का विस्तार कर रही है और पंजाब में भी नई सोच के साथ लोगों के बीच जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























